---Advertisement---

सोनारी थाना शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव शांति से कराने पर विचार विमर्श

On: March 31, 2024 4:38 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सोनारी शांति समिति के सदस्यों के साथ एक विचार गोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में आने वाले हिंदू नव वर्ष,चैत्र नवरात्रि, रामनवमी,रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई कि किस तरह शांतिपूर्ण तरीके से आने वाले हर महापर्व को संपन्न करवाया जाए इसकी रूप-रेखा और शांति समिति के सदस्यों का कार्य और दायित्व का मार्गदर्शन दिया गया, जैसे अभी लोकसभा चुनाव होने वाला है अचार संहिता लग चुकी है सोनारी शांति समिति के सदस्यों से भी आग्रह है कि किसी भी तरह से सोनारी में आचार संहिता उलंघन ना हो इसपर नज़र रखे और लोक तंत्र के महापर्व को शांति पूर्ण तरीके से जिला प्रशासन के साथ मिलकर संपन्न करवाये,बिगत दो चार दिनो से, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति को लेकर भी असमंजस्य से बना हुआ है दोनों पक्ष अपने-अपने दावेदारी करके जमशेदपुर के तमाम रामनवमी अखाड़ा समिति से संपर्क कर अपना अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सोनारी के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियो से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन, सोनारी थाना और सोनारी शांति समिति के माध्यम से बनाये गए दिशा निर्देशानुसार ही रामनवमी की जुलूस निकाले,किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपने पावन पर्व की खुशियों को बर्बाद ना करें,सोनारी हमेशा ही शांति प्रिय और सौहार्दपूर्ण तरीके से हर पर्व को मानते आया है और इस बात का हम सोनारी के लोगोंको गर्व है,हम सभी चाहते हैं कि यह गर्व हमेशा बरकरार रहे,सोनारी शांति समिति सदैव सर्वदा सोनारी के हर लोगों के प्रति जागरूक और तत्पर है इस बैठक में त्रिभुवन यादव रवि ठाकुर कविंद्र सरिता लाल बीनू दुबे प्रदीप लाल राहुल भट्टाचार्य कृष्ण देव कुमार आजाद सुल्तान मोहम्मद ताहिर विनोद प्रसाद दीपक यादव प्रेम सिंह गणेश कुमार साहू मनोज गुप्ता समीर ठाकुर सरबजीत सिंह हर्ष नायडू नारायण प्रसाद एवं D Boss ने धन्यवाद ज्ञापन की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र