July 26, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी का लिखा गया गीत ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ ग्रैमी अवार्ड के लिए नाॅमिनेट

Picsart_23-11-11_08-38-41-830.jpg

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- प्रधानाचार्य नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रैमी अवार्ड विजेता फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा गया गीत ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर यानि मोटे अनाजों का वर्ष के अभियान को समर्पित इस गाने को आवाज फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने दी है।

हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुआ गाना

मिलेट ईयर कैंपेन में तेजी लाने के लिए लिखे गए गीत ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ को 16 जून को हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में रिलीज किया गया था। साथ ही इसे दूसरी भाषाओं में अनुवादित करने की प्रक्रिया जारी है। मोटे अनाज के लिए जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह गीत लिखा गया है।

ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद मुलाकात के दौरान हुई चर्चा

फाल्गुनी शाह ने बताया कि ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद जब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई तो उस दौरान म्यूजिक पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें मोटे अनाज पर गाना लिखने के लिए सुझाव दिया तो उनके निवेदन पर प्रधानमंत्री खुद भी इस गाने की रचना में शामिल हुए। गाने में फाल्गुनी शाह, गौरव शाह के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की आवाज सुनी जा सकती है।

ख़बर को शेयर करें।