---Advertisement---

पलामू: कैदी भगाने के मामले में एसपी ने 3 जवानों को किया निलंबित

On: February 14, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

पलामू: एसपी रीष्मा रमेशन ने कैदी भगाने के मामले में ड्यूटी कर रहे 3 जवानों को निलंबित कर दिया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से ऋषिकेश दुबे नाम का कैदी 7 फरवरी 2025 को फरार हो गया था। इसी को लेकर एसपी रीष्मा रमेशन ने कैदी फरार होने के मामले में कैदी वार्ड का निरीक्षण किया। कैदी के भगाने में कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई। मामले में कैदी वार्ड में तैनात जवान दिनेश कुमार राम, हरेंद्र कुमार राम एवं गजेंद्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीनों जवान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात थे। निलंबित होने वाले तीनों जवानों की जगह कैदी वार्ड की सुरक्षा में नए जवानों को तैनात किया गया।

एसपी ने कहा कि तीन और लोगों की भूमिका की जांच की गई है। इसमें संलिप्त पाये गये हैं‌, उन लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी‌। पूरे मामले में अस्पताल से फरार होने वाले आरोपी के ससुर के खिलाफ भी जांच की जा रही है। क्योंकि आरोपी के ससुर भी जेल की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। हत्या का आरोपी दिसंबर 2023 से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now