---Advertisement---

“आपकी_योजना आपकी_सरकार आपके_द्वार” कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन

On: November 29, 2023 2:16 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- राज्य सरकार द्वारा आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम के तहत महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बवाटोली पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजित शिविर में विभिन्न समस्याओं एवं आवेदन लेकर सैकड़ो लोग पहुंचे। जहां शिविर में लगे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता, मुख्यमंत्री सारथी योजना, अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं पशुपालन, मनरेगा, राजस्व, शिक्षा समेत अन्य विभागों के स्टाल में अपने-अपनी जरूरत के अनुसार लोगों ने कार्ड, राशन कार्ड, रोजगार कार्ड, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि की सेवाएं भी ग्रामीणों को स्टोल लगाकर प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान बुआ आवास के लिए सर्वाधिक 364 आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं जाति स्थानीय आय के 25 आधार कार्ड हेतु 17 मुख्यमंत्री सारथी योजना12, आयुष्मान कार्ड 30 समेत अन्य योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा, शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा