---Advertisement---

नन्हें कदम, स्वस्थ भविष्य: विद्या मंदिर में लगा विशेष स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर”

On: April 9, 2025 3:26 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पारंपरिक विधि से भारत माता, मां शारदे व ओम् के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं सामान्य चिकित्सक डॉ. सरफराज खान ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कक्षा अरुण से लेकर दशम तक के विद्यार्थियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जनरल फिजिशियन डॉ. सरफराज खान ने कहा, बचपन से ही यदि हम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करें, तो आगे चलकर वे एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकते हैं। इस शिविर में बच्चों की छोटी-छोटी समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, हाथ-पैर में पसीना आना आदि देखने को मिलीं, जो अधिकतर जीवनशैली से जुड़ी हैं।

बच्चों को संतुलित आहार, समय पर भोजन और डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाकर चलना चाहिए। माता-पिता और शिक्षकों को मिलकर इस दिशा में जागरूकता फैलानी होगी।

वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कह, आजकल कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कमजोर होना एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बच्चों में मोबाइल, टीवी और पढ़ाई के दौरान गलत मुद्रा के कारण आंखों से पानी आना, सिर दर्द, दूर या पास की दृष्टि में कमी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। मैंने बच्चों को सुझाव दिया कि वे हरी सब्जियां अधिक खाएं, पर्याप्त नींद लें, कम रोशनी में पढ़ाई न करें और स्क्रीन टाइम को सीमित करें। समय रहते यदि ध्यान दिया जाए, तो इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। ऐसे शिविर बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा, विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास का आधार भी है। ऐसे शिविरों के माध्यम से हम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर कर सकते हैं।

शिविर के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगणों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर आचार्य कृष्ण कुमार पांडे, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, नंदलाल पांडे, अविनाश कुमार, प्रसून कुमार, सुजीत दुबे, कृष्ण मुरारी, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, उमेश कुमार, आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी, प्रियम्बदा, रेनू पाठक, तन्वी जोशी, सलोनी कुमारी एवं नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

किसानों के मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल,श्री बंशीधर नगर में धरना प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

केतार में बंद घर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी, “पंच परिवर्तन” के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज निर्माण का आह्वान

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए श्री बंशीधर मंदिर व रेलवे स्टेशन पर लगा पनशाला

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित

श्री बंशीधर नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 66 वाहन जब्त;सड़क पर लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त : उपेंद्र कुमार