झारखंड

जमशेदपुर:बागबेड़ा में कचरा स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

ख़बर को शेयर करें

पंसस सुनील गुप्ता ने जताया स्वच्छता अभियान का संकल्प

जमशेदपुर : स्थानीय विधायक के प्रयास से बागबेड़ा में स्वच्छता अभियान को गति मिल रही है। हाल ही में विधायक संजीव सरदार के सहयोग से जुगसलाई नगर परिषद द्वारा बागबेड़ा रोड स्थित कचरा स्थल से भारी मात्रा में कचरा हटवाया गया था। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उनके साथियों द्वारा उक्त स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि यह केवल एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में बागबेड़ा क्षेत्र को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने के लिए साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंदगी से उत्पन्न दुर्गंध और संक्रमण की आशंका को देखते हुए इस तरह की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन की आवश्यकता है। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे राज नारायण यादव, रंजय सिंह, सतीश ब्लीचिंग पाउडर का ‌छिडकाव किए।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।