

पलामू: पलामू नवा बाजार में एसएसटी टीम ने एक कार से 8.90 लाख रुपये जब्त किए हैं।जब्त रुपये एक फल व्यवसायी के हैं। मामले में पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि पलामू के नावाबाजार थाना के समीप चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।इसी क्रम में टीम ने एक कार को रोका।कार में चेकिंग के दौरान 8.90 लाख रुपये नकद बरामद हुए। एसएसटी टीम ने जब उस्ताद अंसारी नामक कार सवार से पूछताछ की तो उस्ताद अंसारी रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।इसके बाद एसएसटी टीम ने रुपये जब्त कर लिए।
नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि उस्ताद अंसारी फल व्यवसायी हैं और वे डाल्टनगंज के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान बरामद रुपये के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाए।मामले में आगे की जांच की जा रही है।विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और एसएसटी टीम की तैनाती की गई है।एसएसटी टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, जिसमें यह पैसे बरामद हुए हैं।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




