---Advertisement---

रामनवमी पर्व पर राम भक्तों के स्वागत में लगाया गया स्टॉल,सुरक्षा के कड़े प्रबंध; शहर में 6 घंटा बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

On: April 18, 2024 5:45 AM
---Advertisement---

शुभम जयसवाल

श्री बंशीधर नगर ( गढ़वा ) :– रामनवमी पर्व के अवसर पर राम भक्तों के स्वागत में बस स्टैंड के समीप मुख्य पथ पर कांस्यकार समाज की ओर से राम भक्तोंं के लिए शरबत पानी,बिस्कुट की व्यवस्था किया गयाा था। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर तथा शोभायात्रा में शामिल राम भक्तोंं को पिलाकर किया। वहीं पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स बंशीधर इकााई के द्वारा राम भक्त्तो के लिए शरबत की व्यवस्था की गई थी। चचेरिया लड़की स्कूल के समीप अंजुमन कमेटी द्वारा शरबत व पानी की व्यवस्था किया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद,असामाजिक तत्वों पर बनाएं रखे पैनी नजर

रामनवमी पर्व को लेकर जुलूस व शोभायात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत व अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। शांति व सौहार्द के माहौल में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान पूरे शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। जुलूस को देखते हुए शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। विभिन्न चौक के पास ब्रैकेटिंग कर दिया गया था, ताकि बड़े वाहन का प्रवेश शहर में ना हो। जुलूस के दौरान एसडीपीओ सत्येंद्र सिंह,इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक स्वयं मॉनिटरिंग कर रहें थे। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस अपनी भूमिका में सक्रिय है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया