---Advertisement---

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न

On: January 23, 2024 5:10 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- आज मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने हेतु कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी आपसी सामंजस्यता पर अत्याधिक जोर दिया गया।

बैठक में श्री ठाकुर ने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए श्री राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। देश से नफरत की माहौल को मिटाने के लिए आज के इस दौर में राहुल गांधी के संघर्ष में हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने और राहुल गांधी जी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है‌। इससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार