खासम ख़ासझारखंड

अंबेडकर पर अमित शाह की कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश के कांग्रेसियों का प्रदर्शन,इस्तीफे की मांग

रांची: डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेसी सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्थिति की भी मांग की गई है।

सुभाष उपाध्याय ने कहा, “संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर संसद भवन में बैठकर की गई ऐसी टिप्पणी न केवल दलितों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि यह संविधान का अपमान भी है। गृहमंत्री को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर विरोध जताया और कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरविंद साहु, पूर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा, भारतीय जनसेवक परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।