जमशेदपुर

BPSC परीक्षा में गड़बड़ी के लिए राज्य सरकार है जिम्मेदार : दुवारिका शर्मा

जमशेदपुर: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षार्थियों ने परीक्षा में “नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया” के खिलाफ प्रदर्शन किया है। छात्रों की मांग है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में हो और सभी को समान प्रश्नपत्र दिया जाए। प्रदर्शन में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने भी समर्थन दिया है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की घटनाओं की आलोचना हुई है। राजनीतिक नेता जैसे तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए सरकार को इस मुद्दे पर जिम्मेदार ठहराया है। BPSC ने फिलहाल कोई बदलाव की घोषणा नहीं की है। उक्त बातें दुवारिका शर्मा ने कहीं।


आगे उन्होंने कहा कि बस वेबसाइट से लेकर सर्वर तक की जिम्मेदारी सरकार की होती है। अगर वेबसाइट या सर्वर जितना देरी बंद था या सही से काम नहीं कर रहा था तो सरकार को उतना समय छात्रों के लिए वेबसाइट चालू करने के लिए देना चाहिए था। अगर सरकार की कोई भी गलती नहीं होती तो छात्र रोड पर protest नहीं करता, और हम सरकार के खिलाफ नहीं है जो सही बात है हम वही कह रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।