---Advertisement---

जमशेदपुर:वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 15- 16 फरवरी को

On: February 13, 2025 3:24 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन विकास भारती, पटेल बागान, सुंदरनगर में 15 – 16 फरवरी से होने जा रहा है । इसके लिए दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन झारखंड के महासचिव कमल घोष ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में पूरे झारखंड में रक्तदान आंदोलन की को गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।


इसी संदर्भ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने बताया कि संगठन का गठन सन् 1985 में जमशेदपुर को सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया था। आज हम सब गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम लोगों ने इस उद्देश्य की प्राप्ति कर ली है। अब हमारा संगठन पूरे झारखंड में न केवल 100% सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए कार्य कर रही है बल्कि हम ऐसा रक्तदान आंदोलन चलाना चाहते हैं जिससे झारखंड के सभी जिलों में, सभी सरकारी ब्लड सेंटर में बिना किसी रिप्लेसमेंट के मरीज को रक्त प्राप्त हो सके। इसके लिए आगामी 15 – 16 फरवरी को विकास भारती, सुंदर नगर में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें झारखंड के सभी जिलों से प्रतिनिधियों का चयन करके एक वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फेडरेशन बनाया जाएगा जो कि पूरे झारखंड में स्वैच्छिक और सुरक्षित रक्तदान के क्षेत्र में तेजी से कार्य करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमल घोष, सुनील मुखर्जी के साथ- साथ प्रदीप घोषाल, गौरव दास, सुब्रतो दास, सलिल राय, प्रवीण कुमार और नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न