---Advertisement---

भारत स्काउट और गाइड का राज्य स्तरीय कोर्स का आयोजन

On: November 4, 2023 3:49 AM
---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/झारखंड वार्ता

लातेहार:- भारत स्काउट और गाइड झारखंड राज्य के द्वारा राज्य स्तरीय बेसिक और एडवांस कोर्स का आयोजन नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शाम को रात्रि में ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आये 85 स्काउट और गाइड ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रसाद पासवान और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सचिव सम्मानित डाॅ मोहन सिंह, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) आशा बागे, शिविर के प्रधान राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) अमोद सिंह जी के द्वारा ग्रैंड कैंप फायर में आग प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में विनय मोहन चौधरी, डीके दूबे, शाकीर अंसारी, डीओसी खूंटी हरेन्द प्रजापति, डीओसी खरसावां प्रशिक्षक रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेतरहाट विद्यालय के शिक्षक राधा कुमारी, डॉ निशी हेंब्रम, ओम प्रकाश तियु, डॉ आर सी गुप्ता एवं शिशुपाल महतो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शाम के कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे स्काउटर और गाइडर के अलावे विद्यालय परिवार के सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर