---Advertisement---

डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिले ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग

On: August 6, 2024 2:31 PM
---Advertisement---

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आज पुलिस महानिदेशक झारखंड अनुराग गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामना व्यक्त किया और डाल्टनगंज में लवली गुप्ता एवं रांची धुर्वा के विवेक कुमार गोप के घर में हुई भीषण चोरी का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर आभूषण और रुपए बरामद करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि 7 जुलाई 2024 को मेदिनीनगर में लवली गुप्ता के घर भीषण चोरी हुई थी, जिसमें 25 लाख रुपए की ज्वेलरी और 25 लाख की राशि की चोरी हुई थी। वही 7 जुलाई 2024 को ही रांची के धुर्वा में विवेक कुमार गोप के घर से 12.30 लाख रुपए की ज्वेलरी और नगद राशि की चोरी हुई थी। इन घटनाओं का अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है।


श्री गुप्ता ने डीजीपी से मांग किया कि इन घटनाओं की त्वरित व निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस महानिदेशक ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


श्री गुप्ता ने कहा कि  इन घटनाओं का समाधान केवल पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के लिए बल्कि समाज में कानून व्यवस्था और जन विश्वास रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।


पुलिस महानिरीक्षक से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता,श्रवण गुप्ता (अ भा रौ वैश्य महासभा अध्यक्ष) प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एस एन सिंह कुशवाहा, दीनानाथ प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया