साहेबगंज

साहिबगंज में टीआर पैसेंजर ट्रेन पर पत्थरबाजी, कई यात्री घायल

ख़बर को शेयर करें

साहिबगंज: तीनपहाड़-राजमहल स्टेशन के बीच चलने वाली गाड़ी टीआर पैसेंजर ट्रेन पर मानिकपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम शरारती तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी। इस घटना से ट्रेन में बैठे दो से तीन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों ने खिड़की को बंद कर दिया। इसके बाद राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों को ले जाकर तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घटना की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।