{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उसका विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ा साथ रहने के लिए रवाना हो गया। पूरे मामले की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार, मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र निवासी विनोद मंडल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए बिहार के बाखरपुर गांव निवासी गोलू कुमार से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
जब इस रिश्ते की जानकारी विनोद मंडल को हुई तो उसने पत्नी और उसके प्रेमी को समझाने की कोशिश की। हालांकि, दोनों अपने फैसले पर कायम रहे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। बताया गया कि लड़की के परिजन भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए।
इसके बाद विनोद मंडल ने दोनों की इच्छा को देखते हुए अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी गोलू कुमार से कराने का फैसला किया। गुरुवार को स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पूरे घटनाक्रम के गवाह बने।
विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से शादी की है। दोनों ने कहा कि वे आगे एक-दूसरे के साथ रहकर अपना जीवन बिताना चाहते हैं। वहीं, गोलू कुमार ने बताया कि उसके माता-पिता भी इस शादी के लिए सहमत हैं। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखेगा और दोनों मिलकर आगे का जीवन बिताएंगे।
पति द्वारा अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा देने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।







