सिल्ली:-सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के नवां दिन का पहला मैच स्टोनेक्स सेवन बनाम सीएजे टाटा के बीच खेला गया। जिसमें स्टोनेक्स सेवन ने खेल के 86 वें मिनट में जर्सी नंबर 16 के आसिफ अली ने 1 गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच के दौरान सीएजे टाटा के टीम के खिलाड़ियों को गोल के कई अवसर प्राप्त हुए पर गोल नही कर पाए। रेफरी के गलत निर्णय बताते हुए सीएजे टाटा के सह प्रभारी कोच मैदान में उलझ गए मामला बढ़ते देख मैच रेफरी कमिश्नर पहुंचे तथा मामला को शांत कराया । गुरुवार को देर शाम खेले गए मैच बोकारो सुपरकिंग्स बनाम तेलंगाना टाइटंस के बीच खेला गया था। दोनो ही टीमो का उम्दा प्रदर्शन रहा मध्यांतर से पूर्व तेलंगाना टाइटंस के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल से अपने टीम के लिए 2 गोल किये जवाब में बोकारो स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने 1 गोल किए।मध्यांतर के बाद खेल के अंतिम समय मे तेलंगाना टाइटंस के खिलाड़ियों ने 1 गोल फिर मारा जिसके बाद तेलंगाना टाइटंस 3-1 से विजयी रहा। खेल से पुर्व लॉन बॉल के पूर्व भारतीय कप्तान दिनेश कुमार महतो, एवं झारखंड प्रीमियर लीग मैच के कमिटी के सदस्य ब्रजेश प्रसाद, मो वसीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया।
झारखंड प्रीमियर लीग मैच में स्टोनेक्स सेवन ने सीएजी टाटा को हराया











