---Advertisement---

आवारा कुत्ते को मार डाला, फिर आंख निकाली और खेलने लगा गोटी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: September 18, 2025 8:17 AM
---Advertisement---

मुंबई: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक शख्स ने न सिर्फ एक आवारा कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसकी आंख निकालकर राहगीरों के सामने खेलने भी लगा। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम की है। आरोपी ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते पर हमला किया और उसे मारने के बाद उसकी एक आंख निकाल ली। इसके बाद वह खुलेआम सड़क पर बैठकर उस आंख से खेलता हुआ दिखाई दिया। इस वीभत्स नजारे को देखकर लोग सहम गए और तुरंत मुंब्रा पुलिस को सूचना दी।

घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें आरोपी को कुत्ते के शव के पास बैठकर उसकी आंख से खेलते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पशु कल्याण संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 (गंभीर चोट पहुंचाने का अपराध) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और पशुओं के प्रति क्रूर व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!