---Advertisement---

ए आई समिट में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

On: February 21, 2026 10:41 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली; ए आई समिट के खिलाफ भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन किया गया था जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है और कहा कि कांग्रेस विदेशी मेहमानों के समक्ष देश को बदनाम करने के लिए ऐसी साजिश रची है। कांग्रेस का असली रूप दिखाई दिया है। उसके खिलाफ जगह-जगह राहुल गांधी के पुतले दहन किया जा रहे हैं। जम्मू गुजरात राजस्थान दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहने की खबर है।

इधर कांग्रेस के इस कृत्य के खिलाफ पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने अभियान छेड़ रखा है।

इधर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि लश्कर ए राहुल ने समिट में हंगामा कर भारत की छवि खराब करने की कोशिश की है। कांग्रेस के लिए मेरे पास केवल तीन शब्द हैं — टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस!

कांग्रेस के पास इतना भी विवेक नहीं है कि यह समझ सके कि जो AI Summit चल रही है, वह भाजपा का समिट नहीं है, न ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी है।

यह पूरे विश्व का AI Summit है, और वहां प्रदर्शन नहीं होता है।

इधर दूसरी ओर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया सुनेत्र ने कहा कि यूथ कांग्रेस ने कौन सा ग़लत काम किया है?

यूथ कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज है और उन्होंने शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन किया है।

युवाओं ने यही कहा कि एक Compromised प्रधानमंत्री ने अमेरिका से ऐसी ट्रेड डील की, जिससे भारत के किसान तबाह हो जाएंगे। हमारा डेटा अमेरिका के पास चला जाएगा और एनर्जी सिक्योरिटी के साथ समझौता कर दिया गया

युवाओं ने यही बताने की कोशिश की कि एक Compromised प्रधानमंत्री सबकुछ अमेरिका के कहने पर कर रहा है

BJP और मीडिया का आक्रोश कल कहां था, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को BJP नेता ने वीडियो बनाकर गोली मारने की धमकी दी और बाद में वो लोकसभा स्पीकर का करीबी निकला

यह आक्रोश तब कहां था- जब वीडियो में एक मुख्यमंत्री मुसलमानों को गोली मारते हुए दिखता है?

जब एक व्यक्ति गड्ढे में गिरकर मर जाता है, तब आक्रोश कहां होता है?

इन युवाओं ने ट्रेड डील से देश में मचने वाली तबाही के विरोध में प्रदर्शन किया है

अगर अहंकार में सोती हुई सरकार देश के हितों से समझौता करेगी तो उसकी नींद तोड़ने के लिए जहां भी प्रदर्शन करना होगा, हम करेंगे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा