---Advertisement---

ड्रेक पैसेज में 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 10 किमी की गहराई पर रहा केंद्र

On: October 11, 2025 11:52 AM
---Advertisement---

Earthquake: शनिवार तड़के दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच समुद्री मार्ग ड्रेक पैसेज में 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यह इलाका आमतौर पर भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है क्योंकि यह दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टॉनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। इस तेज भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर इसे रद्द कर दिया।

इससे पहले शुक्रवार (10 अक्टूबर 2025) को फिलिपीन सागर (Philippine Sea) में रिक्टर स्केल पर 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप शाम 4:42 बजे (भारतीय समयानुसार) आया, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 7.32° उत्तर और देशांतर 126.59° पूर्व में स्थित था। यह क्षेत्र समुद्र के भीतर होने के कारण झटके आसपास के तटीय इलाकों में भी महसूस किए गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर