
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का जमशेदपुर में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में होटल अलकोर में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
होटल अलकोर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ताजदार आलम का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर ताजदार आलम ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनजीत सिंह स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू अमरदीप भाटिया बलजीत सिंह साक्षी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आदर्श मेहंदी मोहम्मद सरवर दलजीत सिंह बलबीर सिंह बबलू साहब सिंह सोनी सिंह बलबीर सिंह बिरे वरयाम सिंह बंटी रोशन सिंह हरजीत सिंह तौसीफ खान एवं अन्य मौजूद थे।





