झारखंड

केराली स्कूल रांची के विद्यार्थी एवं शिक्षक गुरुकुल क़ुटाम पहुंचे

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शनिवार के दिन कैराली स्कूल रांची के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल कुटाम में पधारे। सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने भगवान का दर्शन किया और भगवान के कीर्तन में नृत्य किया। गुरुकुल के संस्थापक श्रीमान दास गदाधर प्रभु के द्वारा बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता का उपदेश दिया गया एवं अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए क्या-क्या मार्ग हो सकते हैं या क्या-क्या तरीके हैं उसको विस्तृत रूप से बताया गया। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच श्रील प्रभुपाद द्वारा अनुवादित भगवत गीता यथारूप भेंट किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।