
![]()
सिमडेगा. श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के किशोर भारती एवं कन्या भारती के विद्यार्थियों ने रामरेखा धाम का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वयंसेवा कर सफाई अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने भगवान की प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन कर राष्ट्र एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने नैतिकता, अनुशासन, सेवा और देशभक्ति का संदेश आत्मसात किया। लौटते समय छात्रों ने रामरेखा धाम विद्या मंदिर, सरखुटोली का भी दौरा किया और वहां की शैक्षणिक व्यवस्था और सांस्कृतिक वातावरण का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार, जिला प्रचारक कौशलेंद्र, आचार्य मनोज प्रसाद, सीमा कुमारी, आशा मुंडा एवं छात्रावास प्रमुख हर्षित कुमार दादुल उपस्थित थे. स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्व की भावना का विकास होता है.
Source link




