July 26, 2026

प्रधानमंत्री के ट्वीट और अपील से छात्रों को नहीं मिलेगा न्याय: सांसद

लोहरदगा | सांसद सुखदेव भगत ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री के ट्वीट और अपील से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा बल्कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही छात्रों का आत्मविश्वास वापस ला सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल ट्वीट किया. ट्वीट करने की जगह हम उनसे ट्वीट करवाते तो बेहतर होता।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले दो साल से लगातार ये बातें कह रहे हैं. छात्र लगातार अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन सरकार इतनी असंवेदनशील है कि बात करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहती. सांसद ने कहा कि अपील में लगने वाले समय में अगर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बर्खास्तगी ले ली गयी होती तो लोगों को उन पर भरोसा होता.

Source link

ख़बर को शेयर करें।