झारखंड

सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन 14 दिसंबर को     

सिल्ली :- सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए 14 दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में झारखंड टीम सब जूनियर तीरंदाजी टीम का चयन प्रतियोगिता होना है। वहीं रांची जिला टीम का चयन सिल्ली स्टेडियम सिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमें रांची के तमाम स्कूलों और क्लब के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रांची जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो और सचिव चंचल भट्टाचार्य के दिशा निर्देश पर चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर कोच शिशिर महतो, रोहित भारद्वाज ,रोहित कोइरी का अहम योगदान रहा।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।