
नवरात्रि के रंग में रंगा गढ़वा
आकाश लोहार
गढ़वा
जब परंपरा की खुशबू,आस्था का रंग और अपनों के साथ खुशियां बांटने का उत्साह एक साथ मिलता है,तो हर पल यादगार बन जाता है,कुछ ऐसा ही नजारा गढ़वा शहर में देखने को मिला,जहां पहली बार आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव ने नवरात्रि के उत्सव में चार चांद लगा दिए,रंग बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा,डांडिया की खनक और महिलाओं एवं बच्चों के चेहरे पर खिलती मुस्कान ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया,सैकड़ों महिलाओं,युवतियों और बच्चों की भागीदारी ने साबित कर दिया कि अगर पहल अच्छी हो,तो शहर के लोग उसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
स्टूडेंट क्लब के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला,पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुए इस आयोजन ने न केवल लोगों को एक दूसरे के करीब आने का अवसर दिया,बल्कि गढ़वा में सांस्कृतिक आयोजनों की नई संभावनाओं को भी सामने रखा,कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए एक अच्छी पहल बताया।
SDO मयंक कुमार भूषण ने की शांति और सौहार्द की अपील :- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी मयंक कुमार भूषण ने डांडिया महोत्सव के आयोजन की सराहना की,उन्होंने कहा कि वर्तमान में नवरात्रि का पावन समय चल रहा है और सभी शहरवासियों को दशहरा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए,उन्होंने कहा कि गढ़वा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,इसके लिए विनोद जायसवाल और उनकी पूरी टीम धन्यवाद की पात्र है,इस तरह के आयोजन शहर में उत्साह और आपसी मेलजोल का वातावरण तैयार करते हैं,उन्होंने सभी लोगों से त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
गढ़वा में हर साल होना चाहिए ऐसा आयोजन :- कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी राकेश पाल ने भी आयोजन की जमकर सराहना की,उन्होंने कहा कि गढ़वा में पहली बार डांडिया महोत्सव का आयोजन होना अपने आप में एक अच्छी पहल है,कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि शहरवासी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को पसंद करते हैं,उन्होंने कहा कि गढ़वा में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, ताकि शहर के लोगों को त्योहारों के दौरान मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिले,उन्होंने विनोद जायसवाल,विक्की जायसवाल,पवन जायसवाल और स्टूडेंट क्लब की पूरी टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में इस तरह का भव्य आयोजन करना सराहनीय प्रयास है।
कंचन जायसवाल ने महिलाओं के उत्साह को बताया सराहनीय :- भाजपा की महिला नेत्री कंचन जायसवाल ने कहा कि गढ़वा में पहली बार आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी बेहद उत्साहजनक रही,महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूरे जोश के साथ डांडिया खेलकर कार्यक्रम को खास बना दिया,उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और एक साथ खुशियां मनाने का अवसर देते हैं,कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं,उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे,जिससे गढ़वा की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।
अगले साल इससे भी बड़ा होगा आयोजन :- इस भव्य महोत्सव के आयोजक एवं स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने सभी अतिथियों और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया,उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए उन्हें महज चार से छह दिनों का समय मिला था,इतने कम समय में आयोजन की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था,लेकिन शहरवासियों के सहयोग और लोगों के उत्साह ने पूरी टीम का हौसला बढ़ा दिया,उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाओं,युवतियों और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,उससे उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है,लोगों का यही प्यार और सहयोग उन्हें आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा,उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष दशहरा के अवसर पर इससे भी बड़ा और भव्य डांडिया महोत्सव आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा,साथ ही,उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया।
देर रात तक थिरकते रहे लोग,बेहतर प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत :- डांडिया महोत्सव में देर रात तक उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा,डांडिया की धुन पर महिलाओं,युवतियों और बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया,कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया,इस अवसर पर विक्की जायसवाल,पवन जायसवाल,रविंद्र ठाकुर,अरविंद पटवा,डॉ. पतंजलि केसरी,रवि केसरी,राजेश गुप्ता,अमन केसरी,ऋषि जायसवाल,अभय जायसवाल,राहुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे,गढ़वा में पहली बार आयोजित इस डांडिया महोत्सव ने एक नई शुरुआत की है,महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी,शहरवासियों का उत्साह और आयोजकों का संकल्प इस बात का संकेत है कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन गढ़वा की नवरात्रि का खास आकर्षण बन सकता है,स्टूडेंट क्लब की इस पहल ने शहर को उत्सव के एक नए रंग से जोड़ दिया है।





