---Advertisement---

सुदेश कुमार महतो ने मुआवजे राशि का वितरण किया

On: October 20, 2023 12:54 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में गुरुवार को अलग घटना में मारे गए आश्रीतों के बीच मुआवजे राशि का वितरण किया। आपदा राहत कोष से प्रखंड के बड़ा मुरी निवासी स्व कृष्णा प्रजापति के पत्नी ज्योति कुमारी, लोवादाग निवासी स्व बिरबल महतो के पत्नी बिजले देवी एवं लोटा निवासी स्व मनोज महतो के पत्नी किरण देवी को 1-1 लाख तथा वज्रपात से मरे मवेशी के मालिक कुटाम निवासी शहीद अंसारी को 25 हजार एवं कुटाम के ही नाजिर हुसैन को 30 हजार रुपए की मुआवजे राशि का स्वीकृत पत्र विधायक एवं संबंधित क्षेत्र के मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस मौके पर प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, रविंद्र बड़ाइक , मुखिया शिला देवी, लील मनी देवी, शर्मिला कुमारी, जितनी देवी, लाल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now