
रांची: मोराबादी मैदान, राँची में आयोजित एक विशाल सभा में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा झारखंड के विख्यात आंदोलनकारी के रूप में झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव अमीन अहमद को शॉल ओढ़ाकर अपने हाथों से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त सभा में सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, डॉ० संजय बसु मल्लिक, विधायक डॉ० लंबोदर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, राम चंद्र सहिस मौजूद थे।
चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाय : अमीन अहमद





