---Advertisement---

सुखदेव सिंह मल्ली बने जिला कांग्रेस महासचिव,बोले…!

On: April 13, 2026 2:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया है। जिसमें सुखदेव सिंह मल्ली को जिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है।

इस मौके पर सुखदेव सिंह मल्ली ने एक बातचीत में कहा कि उनका महासचिव बनना सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है। पहले भी वह कांग्रेस में रह चुके हैं पहले भी महासचिव थे। वह पिछले 40 सालों से कांग्रेस में है। यूथ कांग्रेस में भी थे और एनएसयूआई में भी थे।

बता दें कि फिलहाल टिनप्लेट और टूईला डूंगरी गुरुद्वारा कमेटी में चेयरमैन हैं।

बता दें कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को नई कमेटी विस्तार की सूची भेजी थी जिसे प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी मिल गई है इसके बाद नई कमेटी का विस्तार किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now