---Advertisement---

सुनील निकम बने महाराष्ट्र और गोवा के प्रभारी,राष्ट्रीय महासचिव का मिला आशीर्वाद

On: January 29, 2026 7:34 PM
---Advertisement---

नासिक:- ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की महाराष्ट्र और गोवा राज्य ईकाई का प्रदेश प्रभारी टीएनपी न्यूज के स्टेट हेड सुनील निकम को बनाया गया है.श्री निकम नासिक जिले के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हैं वे लगभग 1996 से विभिन्न न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं।अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया नासिक पहुंचे हुए थे जहां सुनील निकम और उनकी पत्नी प्रतिभा निकम ने सपरिवार श्री भाटिया का स्वागत अपने कार्यालय में तिलक लगाकर व अंगवस्त्र देकर किया। श्री निकम ने सपरिवार श्री भाटिया का स्वागत आशीर्वाद लेते हुए कहा कि श्री भाटिया एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और इनके साथ जुड़ना मेरा सौभाग्य है मैं संगठन की मजबूती को लेकर दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव पदों पर जल्द ही सक्रिय पत्रकार साथियों को मनोनीत करवाने का प्रयास करूंगा।
बताते चलें कि श्री निकम अन्य पत्रकार संगठनों से भी महत्वपूर्ण पदों पर जुड़े हुए हैं और उनका मानना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू तभी होगा जब सभी राज्यों से सामूहिक प्रयास होंगे.मौके पर प्रीतम भाटिया की पत्नी अरूणा भाटिया,मुन्नी जयसवाल और संजय जयसवाल भी सम्मानित हुए।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now