राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों का मददगार अरेस्ट, हथियार और गोला-बारूद बरामद

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बांदीपोरा में संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्तौल, पिस्तौल मैगजीन और राउंड सहित कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। इस सिलसिले में पेठकोटे थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।