July 26, 2026

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस भेजा, 6 मई को अगली सुनवाई

Picsart_24-04-29_15-15-45-714.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार (29 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की दो न्यायाधीशों की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 6 मई तय की है।

हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अरुणाभ चौधरी ने अदालत से कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर 28 फरवरी 2024 को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं सुनाया है। वे मामले में अंतरिम जमानत चाहते हैं।

ख़बर को शेयर करें।