---Advertisement---

मेराल व डंडई में एसडीएम का औचक निरीक्षण: तीन पीडीएस दुकानों की जांच, लवाही कला में मिली अनियमितताएं

On: November 17, 2025 7:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा: सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को मेराल प्रखंड की दो तथा डंडई प्रखंड में एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस जांच का उद्देश्य लाभुकों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की स्थिति का आकलन करना था।


मेराल की दो दुकानों में सब कुछ संतोषजनक

मेराल प्रखंड अंतर्गत गेरूआ स्थित पीडीएस डीलर चूल्हन सिंह एवं जहिर शरीफ में महिला समूह द्वारा संचालित दुकान की जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गंभीर अनियमितता सामने नहीं आई। एसडीएम ने मौके पर लाभुकों से फीडबैक लिया और अभिलेखों की विधिवत जांच की, जो संतोषजनक पाए गए।


डंडई के लवाही कला में मिली अनियमितताएं, दुकान बंद मिली

डंडई प्रखंड के लवाही कला में स्वयं सहायता समूह रानी महिला विकास समिति की श्रद्धा देवी द्वारा संचालित पीडीएस दुकान की जांच के दौरान दुकान बंद मिली। दुकान के बाहर टेंट हाउस का बोर्ड लगा होने से संचालन पर सवाल खड़े हुए। स्थानीय कार्डधारियों ने एसडीएम के समक्ष कई शिकायतें दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 35 किलो की जगह मात्र 30 किलो राशन दिया जाता है, समय पर वितरण नहीं होता, राशन निजी बाजार में बेचे जाने की आशंका है।

ग्रामीणों ने एसडीएम को वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए।

बताया जाता है कि इस दुकान में पहले भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद मामला जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजा गया था।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी: एसडीएम

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि पीडीएस संचालन सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा से जुड़ा मामला है। किसी भी प्रकार की घटतौली, हेराफेरी या लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नवीनतम जांच रिपोर्ट पुनः वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू