---Advertisement---

इंडियन एक्सप्रेस का सर्वे, पीएम मोदी मोस्ट पावरफुल, सीएम हेमंत 40 वें नंबर पर, कौन कहां कितने नंबर पर देखें!

On: March 29, 2025 4:38 PM
---Advertisement---

एजेंसी:इंडियन एक्सप्रेस ने देश के सबसे पावरफुल 100 हस्तियों का सर्वे करते हुए बताया है कि सबसे पावरफुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जबकि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 40 में नंबर पर है।

दूसरे स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह, तीसरे नंबर पर जयशंकर हैं और चौथे स्थान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम है.लिस्ट में कांगेस नेता राहुल गांधी, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अमित शाह के पुत्र जय शाह, एनएसए अजित डोभाल, यूपी के सीएम योगी, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय, अल्लू अर्जुन शामिल हैं.

इसके अलावा सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, फिल्ममेकर करण जौहर, सिंगर दिलजीत दोसांझ सहित यूपी, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई विपक्षी नेता शामिल है.

इंडियन एक्सप्रेस की इस सूची में झारखंड के CM हेमंत सोरेन का भी नाम शामिल है. वे इस लिस्ट में 40 वें स्थान पर हैं. पिछले वर्ष हेमंत सोरेन 93वें नंबर पर थे. यूपी के सीएम योगी की बात करें वे छठे नंबर पर हैं. राजनाथ सिंह सातवें और आठवें पर अश्विनी वैष्णव , राहुल गांधी नौवें स्थान पर हैं. दसवें नंबर पर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी 11 वें नंबर पर है. पीयूष गोयल12 वें और देवेंद्र फड़नवीस तेरहवें स्थान पर हैं. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस 45वें नंबर पर हैं,

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू 14 वें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी 28वें स्थान पर हैं. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन 23वें और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 20वें स्थान पर हैं. सूची में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण 73वें स्थान पर हैं. एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी 89वें स्थान पर हैं.

बता दें कि इंडियन एक्स्रपेस समूह हर साल देश के 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राजनीति, लोक प्रशासन, उद्योग, कारोबार, सिनेमा, खेल सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को उनके कार्यों और इसके असर के आधार पर रैंकिंग दी जाती है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी