July 26, 2026

स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय मूल्यों का विश्व स्तर पर प्रसार किया – राज्यपाल

Picsart_24-01-12_23-08-43-983.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रांची में आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान व्यक्तित्व थें जिन्होंने भारतीय मूल्यों का विश्व स्तर पर प्रसार किया। उनका कहना था कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”। राज्यपाल महोदय ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु श्रम एवं अनुशासन के साथ आत्मचिंतन भी जरूरी है। लक्ष्य प्राप्ति की राह में असफलता भी आती है लेकिन हमें इससे निराश न होकर इस दिशा में उत्साह से आगे बढ़ना चाहिए। असफलताओं से सीख लेनी चाहिए। एक असफलता एक सौ से अधिक सीखें देती हैं।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें अध्यात्मिकता एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़ता से बढ़ते हैं तब ईश्वर भी हमारी सहायता करते हैं। हमारा यह धर्म है कि हम दूसरों की भावना को आहत न करें।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। यह हमारी संस्कृति में है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा झारखंड की पावन धरती से ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। उनका लक्ष्य है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो। इस दिशा में उनके द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है कि समाज के अंतिम पायदान पे खड़ा व्यक्ति भी सुखी एवं सम्पन्न हो।

राज्यपाल महोदय ने रामकृष्ण मिशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं पुस्तक का अनावरण भी किया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed