---Advertisement---

सीरिया के राष्ट्रपति का विमान क्रैश? देश छोड़कर भाग रहे थे, अचानक रडार से गायब हुआ प्लेन

On: December 8, 2024 8:40 AM
---Advertisement---

Syria Civil War: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध और राजनीतिक संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। देश छोड़कर भाग रहे राष्‍ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश होने की खबरें आ रही हैं। असद का परिवार पहले ही देश छोड़कर भाग चुका था। इसके बाद राष्‍ट्रपति असद सीरिया से भाग रहे थे और हादसे में उनका विमान क्रैश हो गया। राष्‍ट्रपति का प्‍लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राडार से गायब हो गया और फिर उसके बाद क्रैश हो गया। सूत्रों के अनुसार, उनका विमान आसमान में 500 मीटर ऊपर क्रैश हुआ, जिसका मलबा भी बरामद हो गया। दावा किया जा रहा है विद्रोहियों ने उनके विमान को मार गिराया है।

साथ ही विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर भी कब्‍जा जमा लिया है। बीते दिन विद्रोही दमिश्क में घुस गए तो राष्ट्रपति का राजधानी छोड़नी पड़ी थी, इसलिए अब सीरिया में बांग्लादेश की तरह तख्ता पलट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सीरिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विद्रोहियों ने सीरिया के तीन बड़े शहरों पर भी कब्जा कर लिया है, इनमें अलेप्पो, होम्स और दारा शहर शामिल हैं। विद्रोहियों ने होम्स में बनी राष्ट्रपति बशर अल-असद के पिता की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। सीरिया में लगभग पिछले 12 साल से सिविल वॉर चल रहा है, जिसमें लाखों नागरिक मारे गए हैं। अब जब सीरियाई विद्रोहियों के हमले तेज हो गए है तो इस गृह युद्ध ने बड़ा आकार ले लिया है। खबर है कि देश की सेना ने भी अब पलायन शुरु कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद