---Advertisement---

टाटा कैपिटल आईपीओ एंकर बुक में इश्यू खुलने से पहले 5 गुणा मांग देखी गई

On: October 5, 2025 4:54 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा कैपिटल लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित 15,512 रूपये करोड़ के आईपीओ को एंकर निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने 326 रु. प्रति शेयर के भाव पर 135 एंकर निवेशकों को 14.23 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित कर 4,642 रु. करोड़ जुटाए हैं। एंकर बुक को इश्यू खुलने से पहले ही करीब 5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

इसमें देश और विदेश के 68 प्रमुख संस्थागत निवेशक शामिल रहे। एलआईसी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ जैसे बड़े घरेलू निवेशकों के साथ-साथ गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसे वैश्विक निवेशकों ने भी भागीदारी की।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी विविध भागीदारी टाटा कैपिटल के वित्तीय मॉडल में गहरे भरोसे को दर्शाती है। निवेशकों का यह उत्साह कंपनी के विविध ऋण पोर्टफोलियो, लगातार बढ़ती लाभप्रदता और टाटा समूह के भरोसेमंद ब्रांड से जुड़ा है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 310 रु. से 326 रु. प्रति शेयर तय किया गया है। खुदरा निवेशक 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम 46 शेयरों से बोली शुरू होगी।

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स सहित नौ संस्थान हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा