---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री आर के सिंह का स्वागत,बोले 26 मार्च को निकलेगा 225 स्थायी कर्मियों का लिस्ट

On: March 25, 2026 10:15 AM
---Advertisement---

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह का हुआ स्वागत
26 मार्च को निकलेगा स्थाईकरण का लिस्ट : आरके सिंह।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फ्रेम फैक्ट्री – 3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी , कमेटी मेंबर , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य , फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी, प्रशिक्षु शामिल हुए। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , जीएम जे दास , यूनियन पदाधिकारियों , कमेटी मेंबरों व आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों का अंगवस्त्र तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस वेतन समझौते से सबों को लाभ मिलेगा। आगामी 26 मार्च को 225 कर्मियों का लिस्ट निकलेगा। जो परमानेंट होंगे। इस वेतन समझौते में सबों के हितों का ख्याल रखा गया। जीओ , परमानेंट और सेवानिवृत्त कर्मियों को भी लाभ मिला है। आने वाला समय और सुनहरा होगा यह हम विश्वास दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह यूनियन मजदूरों के हितों का ख्याल रखने तथा प्रबंधन की बातों पर गौर फरमाने के लिए हैं किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है। उन्होंने वेतन समझौते के विभिन्न विंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया। जीएम जे0 दास ने आरके सिंह के प्रशंसा करते हुए उन्होंने मजदूरों का एक बेहतर नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि सुरक्षा व गुणवत्ता पर सभी कर्मचारी ध्यान देंगे तो उत्पादन स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखन पाल सिंह ने किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया