
गिरिडीह:जमुआ के हीरोडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से शिक्षक के द्वारा कथित रूप से लगातार यौन शोषण फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी शिक्षक सोनू एजाज के द्वारा रविवार को स्कूल के बगल के ही अपने किराए के मकान में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस बात की भनक गांव वालों को लग गई गांववालों ने उसे पकड़ लिया पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर इस मामले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि गिरिडीह स्थित वंडर वेल इन्टरनेशनल स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने विद्यालय में कार्यरत एक नाबालिग युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है l उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कई अन्य मौकों पर भी युवती का शोषण किया lपीड़िता के परिजनों ने मुझे शिकायत की एक कॉपी उपलब्ध कराते हुए बताया है कि, युवती को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव भी बनाया जा रहा है l
https://x.com/yourBabulal/status/1708491583207977428?t=3Udmz8130YuPS5B9OjrvxA&s=08

