---Advertisement---

पालकोट: लिटिल गार्डन पब्लिक स्कूल में हुआ शिक्षक दिवस समारोह

On: September 14, 2024 1:37 AM
---Advertisement---

विजय मिश्रा 

पालकोट (गुमला): बघिमा मे स्थित लिटिल गार्डन पब्लिक स्कूल प्रांगण मे छात्र -छात्राओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमान संतोष प्रसाद सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत किया गया। उसके बाद बच्चों ने बहुत ही सुन्दर ढंग से स्वागत गान करते हुए सभी को सम्मानित किया और गुरुवरों से आशिर्वाद लिया और फिर बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के मनमोहक आयोजन किया गया।

बच्चे देश के भविष्य हैं, हम शिक्षक उनके निर्माता : प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने अभिभाषण मे कहा की ये हमारे प्यारे बच्चे ही हमारे देश के भविष्य है और इनके निर्माता हम सभी शिक्षक माने जाते है। इस लिए हम सभी शिक्षकों को हमेशा गुणवाता पूर्ण शिक्षा देने में ध्यान देना है ताकि कल ये जब अच्छा नागरिक बनकर अच्छे जगहों पर विभिन्न क्षेत्रों मे सेवा देंगे तो हमें भी जान कर अपने आप पर अच्छे शिक्षक होने का गर्व होगा और बच्चों को सम्बोधित करते हुए इन्होने कहा कि आप सभी भी मन लगाकर पढ़ाई करें, चूकीं घर वालो को आपके ऊपर बहुत भरोसा है। इसके बाद बच्चों के अभिभावकों को भी सम्बोधित करते हुऐ कहा कि आप सभी अभिभावक प्रथम गुरु है। इसलिए घर में अवश्य अपने बच्चों के लिए कुछ समय निकाले और बच्चों की पढ़ाई में ध्यान दें।

आज के इस कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक, संतोष प्रसाद, प्रीति कुमारी, सृष्टि मिश्रा, मंजू मेम, सुलेखा देवी, रिया कुमारी प्रीति देवी, नाजिदा मैम, अमित कुमार, सुभाष कुजूर, दीपिका देवी सहित बच्चों के अभिभावक और काफ़ी संख्या मे विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now