---Advertisement---

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल, जानिए किन टीमों से खेलेगी

On: March 23, 2026 5:49 PM
---Advertisement---

India’s packed cricket schedule in 2026: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आराम मिलने वाला नहीं है। साल 2026 के बाकी महीनों में मेन इन ब्लू’ का शेड्यूल इतना व्यस्त है कि एक के बाद एक लगातार सीरीज खेलनी होगी। दो महीने लंबे IPL 2026 के खत्म होते ही भारतीय टीम सीधे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतर जाएगी।

आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद 6 से 20 जून के बीच अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा, टीम इंडिया आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

जुलाई का महीना भी बेहद व्यस्त रहेगा। भारत 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड दौरे पर जाएगा, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसी दौरान श्रीलंका दौरा भी प्रस्तावित है, जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज प्रस्तावित है।

सितंबर 2026 टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा व्यस्त महीना साबित होगा। इस दौरान भारत पहले UAE में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 खेलेगा। इसके बाद टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है। इसी बीच जिम्बाब्वे दौरे की भी संभावना है, जहां एक छोटी लिमिटेड ओवर सीरीज खेली जा सकती है।

इसी व्यस्त शेड्यूल के बीच टीम इंडिया 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी, जहां भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी।

सितंबर के मध्य में वेस्टइंडीज टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे, जो अक्टूबर तक चलेगे। खास बात यह है कि इस दौरान भारत की दो अलग-अलग टीमें एक साथ अलग-अलग सीरीज खेलती नजर आ सकती हैं।

इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जो साल का सबसे लंबा विदेशी दौरा होगा। इस दौरे में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हाल ही में दोनों क्रिकेट बोर्ड ने वनडे मैचों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी है। यह दौरा दिसंबर की शुरुआत तक चलेगा।

साल के आखिर में श्रीलंका की टीम भारत आएगी। दिसंबर में खेले जाने वाले इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now