---Advertisement---

पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर तहरीक-ए-तालिबान का कब्जा, आतंकियों ने जारी किया ऑपरेशन का वीडियो

On: December 30, 2024 4:54 PM
---Advertisement---

Pakistan Afghanistan Conflict: तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) आतंकियों ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि उन्‍होंने सोमवार (30 दिसंबर, 2024) की सुबह पाकिस्‍तानी मिलिट्री बेस पर कब्जा कर लिया है। टीटीपी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है और दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्‍तानी सेना अपनी चौकी छोड़कर भाग गई। टीटीपी आतंकियों ने बताया कि उन्‍होंने बाजौर जिले में सलारजई तहसील में पाकिस्‍तानी सेना की चेकपोस्‍ट पर कब्‍जा किया है। टीटीपी ने इस चौकी से पाकिस्‍तानी सेना का झंडा हटा दिया और अपना इस्‍लामिक झंडा लहराया।

https://twitter.com/Fateegul_Baluch/status/1873645972896768458?t=GVGRCR5C0bzdSWOH_iAlyQ&s=19

उधर, पाकिस्‍तानी सेना ने माना है कि टीटीपी की ओर से बड़ा हमला किया गया है। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि टीटीपी की ओर से बिना किसी उकसावे के भारी हथियारों से उनकी सीमा चौकियों पर हमला किया गया है। पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया कि उसने जवाबी हमला किया है और 15 आतंकी मार गिराए हैं। टीटीपी के हमलों ने पाकिस्तानी सेना और अफगानिस्तान की सत्तारूढ़ तालिबान सेना के बीच युद्ध जैसी स्थिति भी पैदा कर दी है. दोनों पक्षों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान को बांटने वाली डूरंड लाइन पर भारी हथियार तैनात किए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ बंद कराने निकले पूर्व भाजपाई विकास सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

गढ़वा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के मौके पर मिला मेडिकल हॉस्पिटल में डॉ विहान चंद्र जयंती मनी

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद,भाजपा ने शहरवासियों से समर्थन की अपील की

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर 3 जुलाई को हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ बंद, छह थाना क्षेत्रों में धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां