

मझिआंव।(गढ़वा):- 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के लगभग दर्जनों टेंपो चालकों के द्वारा अपने-अपने टेंपो के साथ गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार दुबे के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई। जो प्रखंड कार्यालय परिसर से चलकर शिव मंदिर, ब्लॉक रोड होते हुए बूढ़ीखाड़ हनुमान मंदिर गए, जहां सभी पूजा अर्चना करने के बाद पुनः वापसी में नगर पंचायत के मझिआंव के राधा कृष्ण मंदिर होते हुए मेन रोड, बस स्टैंड, पुरानी अस्पताल, बाईपास सड़क होते हुए लोहार पूरवा होकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग पांच दर्जन से ऊपर सभी टेंपो चालकों के द्वारा लंबी कतार लगायें हुए अपने अपने टेंपो में महावीर झंडा लगाए हुए “जय-जय श्री राम” के नारों से पूरा नगर पंचायत गुंजते रहा।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 11, 2026






