राष्ट्रिय

BJP और TMC के बीच तल्खी बरकरार, ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने से किया इनकार

ख़बर को शेयर करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी के नेता रविवार को होने वाले नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। ममता ने कहा कि अभी तक न तो उन्हें निमंत्रण मिला है और न ही वो वहां जाएंगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अगले आने वाले दिनों में बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़ेंगे, क्योंकि वह मोदी से खुश नहीं हैं।

वहीं, ममता बनर्जी ने CAA को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि CAA को रद्द करना ही होगा। हम संसद में यह मांग उठाएंगे। मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं। मेरी शुभकामना देश के लिए रहेगी, जो भी सांसद हैं उनसे कहूंगी कि आप अपनी पार्टी को मज़बूत बनाएं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।