July 26, 2026

चोरों का आतंक, पुलिस थाने से चंद मीटर की दूरी पर बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी

Picsart_24-01-11_21-31-55-255.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर से अपना आंतक मचाना आरंभ कर दिया है। बीती रात्री अज्ञात बाईक चोरों ने महुआडांड के रहने वाले राकेश कुमार की बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी कर फरार हो गए। इसकी जानकारी देते हुए राकेश कुमार ने बताया कि अपने घर के बाहर वे हमेशा की तरह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल हैंडिल लाॅक कर लगाया था। रात्रि में चोरों ने मोटरसाइकिल का हैंडिल का लाॅक तोड़कर, बाइक ले भागे। राकेश कुमार ने बताया कि घटना की लिखित सूचना उनके द्वारा महुआडांड थाना में दे दी गई है। वही इस तरह की घटना से आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना जागृत हो गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed