July 26, 2026

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

Picsart_24-07-07_09-45-42-010.jpg

जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले में रविवार को एक आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में जवानों ने भी आतंकवादियों पर गोलीबारी की है। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सेना और पुलिस ने इलाके में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया। कुलगाम में दो जगहों पर मुठभेड़ अभी भी चल रही है।

ख़बर को शेयर करें।