राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान घायल, मुठभेड़ जारी

ख़बर को शेयर करें

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में सोमवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना लोही मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। मचहेड़ी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह दो महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इस मुठभेड़ के लिए सेना की बैकअप टीम भी रवाना हो गई हैं। पूरे इलाकों को घेर लिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।