July 26, 2026

पाक में एक और भारत विरोधी आतंकवादी अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में ढ़ेर,खौफ में आतंकी

n603278450171405166214811c7dca81aac22880d09a45237cec4a5e18e539061bc2fb85b57be6ac4bcf43e.jpg

एजेंसी:पाकिस्तान में एक और भारत विरोधी कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना हाजी अकबर अफरीदी को खैबर जिले के बारा इलाके में ढ़ेर कर दिए जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा 25 अप्रैल को किया जा रहा है।

बताया जा रहा है किअज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया है।लश्कर-ए-इस्लाम अपने आतंकी गतिविधियों और उग्रवादी विचारधारा के लिए जाना जाता है।इस संगठन का इतिहास विभिन्न समुदायों को धमकाने और डर पैदा करने का रहा है. अतीत में, इस समूह ने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया था और उन्हें कश्मीर छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।अकबर के 2014 से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंध थे.यह पहली बार नहीं है जब अज्ञात हमलावर ने किसी आतंकी को गोली मारी हो, पिछले तीन वर्षों के दौरान पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में करीब 20 से अधिक वो आतंकी मारे गए हैं जो नई दिल्ली की “वांटेड लिस्ट” में शामिल थे।मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिज्बुल मुजाहिदीन (HuM), जैश-ए-मुहम्मद (JeM) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।रलगातार मारे जा रहे आतंकियों के बाद पाकिस्तान में रह रहे सभी प्रमुख आतंकी खौफ के साये में जी रहे हैं या अंडरग्राउंड हो गए हैं।

ख़बर को शेयर करें।