---Advertisement---

वादा पूरा करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद : सुधीर कुमार पप्पू

On: May 3, 2025 5:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अधिवक्ता निधि में 12 करोड़ रुपए अनुदान का प्रावधान कर उन्होंने साबित कर दिया है कि इस समुदाय के प्रति उनके दिल में कितनी इज्जत है। कल तक जो अधिवक्ता उन पर तंज कस रहे थे कि उन्होंने चुनावी फायदे के लिए अधिवक्ता निधि अनुदान देने का फैसला लिया है, अनुदान निधि जारी होने के बाद से उनके मुंह लटक गए हैं और उनके मुंह में ताला लग गया है। अब मुंह छुपाते चल रहे हैं।

52 लाख महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार मैया योजना के तहत 2500 रुपए प्रतिमाह अनुदान दे रही है। जिसका अनुसरण करने के लिए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार सरकार बाध्य है और अब बीजेपी को दिल्ली में भी इसी आशय की चुनावी घोषणा करनी पड़ी है। वहीं हेमंत सरकार ने अल्पसंख्यक एवं सामान्य अनुदानित स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ दे दिया है। भाजपा शासित राज्यों में जहां सरकारी कर्मचारी पुराने पेंशन योजना पाने को संघर्ष एवं आंदोलन कर रहे हैं, झारखंड सरकार दो साल पहले ही उन्हें इस योजना का लाभ दे चुकी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी