---Advertisement---

पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में संचालित 100 घंटे का सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 जून को

On: June 20, 2024 9:05 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा साकची गांधी घाट में चल रहे 100 घंटे का विशेष सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होगी।


पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया की 2 जून से प्रारंभ सह योग शिक्षकों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून को समाप्त होगी।

प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा कर रहे हैं शिविर में 50-60 की संख्या में योग साधक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शिविर में प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक 3 घंटे का ऑफलाइन व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा संध्या 5:00 बजे से 7:00 बजे तक 2 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।


शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सुप्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा योग, यज्ञ, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, घरेलू उपचार ,भागवत गीता और योग दर्शन से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन हेतु पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, युवा प्रभारी रवि नंदन, यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार और पतंजलि के प्रत्येक कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा